फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of misdeed with minor ran away

कन्नौज: पुलिस का हाथ छुड़ाकर भागा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- युवक के पास से गिरा था तमंचा

Wed, 30 Dec 2020 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Dec 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of misdeed with minor ran away
यूपी पुलिस
कन्नौज जिले के तेराजाकेट में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक पुलिस का हाथ छुड़ाकर भाग गया। भागने के दौरान उसका तमंचा गिर गया। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


करीब ढाई माह पहले 15 अक्तूबर की सुबह गांव का ध्रुवचंद्र इंटर की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ गुरसहायगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की सख्ती के चलते कुछ दिन पहले ध्रुवचंद्र छात्रा को सुबह गांव के किनारे छोड़ गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए थे। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी। मंगलवार देर रात चौकी इंचार्ज मुकेश राणा ने मुखबिर की सूचना पर सिविल ड्रेस में आरोपी को उसके घर के बाहर दरवाजे से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे कुछ दूर लेकर चल पाई कि वह हाथ झटककर भाग निकला। लोगों के मुताबिक आरोपी के पास तमंचा भी था। यह भागते समय गिर गया। पुलिस तमंचा उठाने लगी तब तक आरोपी दूर निकल गया। चौकी इंचार्ज मुकेश राणा का कहना है कि सिपाही की लापरवाही से आरोपी युवक हाथ छुड़ाकर भागा है। वह गांव में ही किसी के घर में घुस गया। आरोपी युवक के पास से तमंचा मिलने की बात सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed