फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accused had virul rape victim's video, hir marriage broken

युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर तोड़वाई शादी

Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
accused had virul rape victim's video, hir marriage broken
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दूसरे वर्ग के युवक पर दुष्कर्म के बाद उसका वीडिया वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि इससे उसकी शादी टूट गई। आरोपी अब जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह का दबाव बना रहा है। महिला आयोग व एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि दो साल पहले जंगल में गांव के शमीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शमीम के साथियों ने उसका वीडियो भी बनाया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शमीम ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। युवती के मुताबिक इसी माह उसकी शादी तय हो गई। इस पर शमीम ने लड़के के घरवालों को उसका
विज्ञापन

वीडियो भेजकर उसकी शादी तुड़वा दी। आरोप है कि शादी टूटने के बाद शमीम पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह करने का दबाव बना रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि उसकी शादी कहीं दूसरी जगह नहीं होने देगा। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शमीम व वीडियो बनाने वाले उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, आईटी एक्ट, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed