फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accusations of not giving oxygen cylinders on hamirpur Hospital administration

हमीरपुर हादसाः अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन सिलेंडर न लगाने का आरोप, हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 24 Sep 2018 08:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Accusations of not giving oxygen cylinders on hamirpur Hospital administration
हाईवे पर शव रखकर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में हादसे में घायल दूधिये की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन सिलेंडर न लगाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद कानपुर-सागर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ व एसडीएम के जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद परिजन जाम से हटे। इसके बाद सोमवार को एसडीएम ने सदर अस्पताल पहुंच निरीक्षण किया। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर मौजूद मिले। 
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र गंगपुर गांव निवासी कमलेश (46) रविवार की शाम बाइक पर दूध लेकर जा रहा था, तभी कानपुर नगर के सजेती के मैंदरी गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी थी। इस पर समीप होने के कारण उसे हमीरपुर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संतोष ने आरोप लगाया कि अस्पताल में घायल को ऑक्सीजन नहीं लगाई गई। जिससे मौत हुई है। इससे नाराज परिजनों ने रविवार देर रात कानपुर सागर राष्ट्रीय मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

Accusations of not giving oxygen cylinders on hamirpur Hospital administration
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसडीएम अजीत परेश व सीओ रजनीश उपाध्याय ने सदर अस्पताल की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दे किसी तरह जाम खुलवाया। मृतक के भाई ने थाना सजेती में मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर सोमवार को एसडीएम अजीत परेश ने सदर अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडरों की जांच की। उन्होंने बताया 81 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में उपलब्ध मिले हैं। चिकित्सकों ने कहा दुधिया मृत अवस्था में लाया गया था, इसलिए ऑक्सीजन नहीं लगाई गई। जाम से करीब एक घंटे तब हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed