फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accounts of Jai-Vikas, were looking by the income tax

आयकर खंगाल रहा जय-विकास की कुंडली, पुलिस के अलावा एसआईटी से इन सभी के खातों समेत अन्य जानकारी लीं

Fri, 22 Jan 2021 03:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
accounts of Jai-Vikas, were looking by the income tax
जय बाजपेई और गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। विकास दुबे और जय बाजपेई के खातों के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों व करीबियों के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। एसआईटी और पुलिस से आयकर ने जांच संबंधी जानकारी और दस्तावेज लिए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने ही आयकर से जांच कराने की सिफारिश की थी। एसआईटी से मिले साक्ष्यों का सत्यापन करने के साथ अन्य सुबूत आयकर टीम जुटाएगी। विकास दुबे के करोड़ों रुपये जय इधर से उधर करता था। उसके कई बैंक खाते हैं। इसके अलावा उससे जुड़े लोगों के भी संदिग्ध खाते मिले हैं। इन सभी खातों का विवरण आयकर ने बैंकों से मांगा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने माना, कारें जय की नहीं 
फर्जी कार पास के मामले में पुलिस जय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट से खुलासा हुआ कि पुलिस ने ये बात स्वीकार कर ली है कि लावारिस हालत में बरामद कारें (वरना, फॉर्च्यूनर और ऑडी) जय के नाम पर नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडी के मालिक प्रमोद विश्वकर्मा, फॉर्च्यूनर के मालिक राहुल सिंह व वरना के मालिक कपिल सिंह हैं। इसके बाकायदा दस्तावेज लगाए हैं। साथ में दावा किया है कि इन कारों का इस्तेमाल जय बाजपेई करता था। इसलिए उसको आरोपी बनाया गया है। फर्जी नंबर प्लेटों का भी पुलिस ने जिक्र किया है। दावा किया है कि फर्जी पास जय ने लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed