फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accident on expressway: two Died and three injured

एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार का टायर बदल रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 11 Nov 2021 11:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Nov 2021 11:19 AM IST
सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident on expressway: two Died and three injured
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कार का टायर बदल रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में फिरोजाबाद जिला के थाना शिकोहाबाद के गांव रुकनपुर निवासी नईम (50) व 25 वर्षीय कामरान पुत्र हकीमुद्दीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि यहीं के 25 वर्षीय फरहान, सिरसागंज निवासी 21 वर्षीय हुसैन व 50 वर्षीय जानेआलम घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गम्भीर होने पर सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग बाराबंकी जिला स्थित देवा शरीफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed