{"_id":"5baf8568867a557fa90032cf","slug":"accident-on-expressway-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे हादसाः डिवाइडर से टकराई कार, डॉक्टर और ड्राइवर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे हादसाः डिवाइडर से टकराई कार, डॉक्टर और ड्राइवर की हालत गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा में चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर गांव बनीहरदू के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार डॉक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस ने दोनों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस वे से हटवाकर रास्ता साफ कराया।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुमेर सिंह रावत पुत्र जयवीर सिंह कार से चालक सत्य नारायण पुत्र राम लाल के साथ किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेस वे पर चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बनी हरदू के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर और चालक कार में फंस गए।
लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के अलावा एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुची और दोनों घायलाें को मिनी पीजीआई मेें भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद पलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को रोड से हटवाकर रास्ता साफ कराया।