{"_id":"5ef8da36730e5b2227391514","slug":"accident-in-up-father-son-died-in-road-accident-in-kannauj-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और टेंपो की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और टेंपो की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, 5 लोग घायल
Sun, 28 Jun 2020 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के मुरादगंज में रविवार देर रात टेंपो और पिकअप में भिड़ंत हो जाने से पिता पुत्र की मृत्यु हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान पिकअप में बैठे अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
मुरादगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अंसार के पुत्र की शादी शनिवार को पलिया जनपद हरदोई से हुई थी। रविवार की देर रात चौथी विदा कराकर कई लोग एक टेंपो से वापस पलिया जा रहे थे। क्षेत्र के ग्राम मुरादगंज में सामने से आ रही है पिकअप ने जोरदार टक्कर टेंपो में मार दी।
जिससे पलिया निवासी जान मोहम्मद 40 उनके 14 वर्षीय बेटे शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में घायल जान मोहम्मद का पुत्र फारुख, लइक, सबीना, अरबाज, और तौफीक को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान कुछ देर के लिए जीटी रोड पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। सूचना पाकर मृतक और घायलों के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए हैं।