{"_id":"5870c1b54f1c1b945d15b32c","slug":"accident-in-rasoolabad-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बह गई 25 दिन की मासूम बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में बह गई 25 दिन की मासूम बच्ची
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात में हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रसूलाबाद में हुए एक हादसे में 25 दिन की मासूम बच्ची नदी में बह गई। टेम्पो के साथ नदी में डूबे 6 लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालाभगत के पास साइकिल सवार को बचाने में सवारियों से भरा टैम्पो गहरी नदी में पलट गया। इस दुर्घटना के बाद सभी सवारियां नदी में डूबने लगीं गांववालों ने किसी तरह 6 लोगों को बाहर निकाल लिया। नदी में डूबी 25 साल की मासूम बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची बहकर आगे चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर टैम्पो को नदी से बाहर निकाला। घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। इस दुर्घटना में साइकिल सवार भी घायल हो गया है।
विज्ञापन