{"_id":"64229dc7a44ab7399801f333","slug":"accident-in-hardoi-four-died-and-one-injured-in-car-and-e-rickshaw-collision-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में भीषण हादसा: कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में भीषण हादसा: कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक
Tue, 28 Mar 2023 01:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:33 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार व ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हरदोई-लखनऊ रोड पर जयपुरिया स्कूल के सामने बघौली की ओर से आ रहे ऑटो से लखनऊ की ओर जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बघौली थाना के सारीपुर हीरालाल निवासी हरिशंकर की पत्नी राम दुलारी (38) तीन वर्षीय पुत्री हर्षिता व सात वर्षीय पुत्र अनुराग के साथ ऑटो में सवार होकर दवा लेने के लिए हरदोई आ रही थी। इसी बीच रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद हरदोई में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 28, 2023
टक्कर लगने से मां रामदुलारी व तीन वर्षीय पुत्री हर्षिता, सुरसा थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी श्याम सिंह (40), कोतवाली शहर के सांड़ी चुंगी निवासी विनोद का 17 वर्षीय पुत्र अंकुर सिंह एवं 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घायलों में सात वर्षीय अनुराग, 18 वर्षीय अभिनव और विकास चंद्र का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी लोडर कंटेनर से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत, दो घायल