{"_id":"65c7afcdfd4b65fdd5052bce","slug":"accident-in-hamirpur-one-dead-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने राहगीर को तीन सौ मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने राहगीर को तीन सौ मीटर तक घसीटा, मौत
Sat, 10 Feb 2024 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:48 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने पैदल चल रहे राहगीर को रौंद दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में नगर के उरई बस स्टैंड की ओर से आंबेडकर चौराहा की ओर आ रहे पैदल राहगीर को ट्रक ने रौंद दिया। राहगीर का शरीर ट्रक के पहियों में फंस गया। ट्रक चालक करीब तीन सौ मीटर तक अधेड़ को घसीटते हुए ले गया। आंबेडकर चौराहे पर अधेड़ के पैर कट-कट कर गिरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बचाव-बचाव चींख रहा था। ट्रक से छिटक कर धड़ सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
जिसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने 108 एंबुलेंस की मदद से शव को सीएचसी भेजा। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन