फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accident in Etawah Exhibition The pole of sky swing fell due to breaking of latch five injured and one injured

इटावा प्रदर्शनी में हादसा: कुंडा टूटने से गिरा आसमानी झूले का डाला, पांच घायल और एक की हालत गंभीर, सैफई रेफर

Tue, 14 Jan 2025 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

Etawah News: हादसे के बाद सभी झूलों को बंद करा दिया गया था। प्रदर्शनी के सचिव ने बताया कि सभी झूलों की फिटनेस चेक की जा रही है। इसके बाद ही झूलों को चलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आसमानी झूले के डाले में चार लोगों को बैठाने की व्यवस्था है, लेकिन झूला संचालक पांच लोगों को बैठाए हुए था।

विज्ञापन
Accident in Etawah Exhibition The pole of sky swing fell due to breaking of latch five injured and one injured
हादसे में घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा प्रदर्शनी में सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे आसमानी झूले का एक कुंडा टूटने से डाला गिर पड़ा। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया है। सोमवार रात प्रदर्शनी में लगे सभी झूले चल रहे थे। इस बीच आसमानी झूले के एक डाले का कुंडा टूटने से वह नीचे आ गिरा।

विज्ञापन

यह देख प्रदर्शनी में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना पर एंबुलेंस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। आनन-फानन में हादसे में घायल लखना मुचाई निवासी भाई-बहन विवेक (12), राधा (13), कराईपुरवा निवासी बुआ का बेटा गोलू (24), विजय नगर निवासी अभय (21) और नारायण नगर निवासी सिद्धार्थ (28) को जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा
गोलू की हालत गंभीर होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। गोलू की हालत गंभीर बनी हुई है। राधा और विवेक जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

झूला संचालक ने चार की बजाए पांच लोगों को बैठाया था
एसडीएम सदर और प्रदर्शनी कमेटी के सचिव विक्रम राघव ने बताया कि हादसे के बाद सभी झूलों को बंद करा दिया गया है। सभी झूलों की फिटनेस चेक की जाएगी। इसके बाद ही झूलों को चलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आसमानी झूले के डाले में चार लोगों को बैठाने की व्यवस्था है। लेकिन झूला संचालक पांच लोगों को बैठाए हुए था। यह नियम विपरीत है। प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है। ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed