फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accident in Chitrakoot: DCM and pickup collided head-on, five dead, six injured

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: आमने-सामने टकराई डीसीएम और पिकअप, पांच की मौत, छह घायल

Sun, 01 Jun 2025 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 07:11 PM IST
सार

Chitrakoot Accident News: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Accident in Chitrakoot: DCM and pickup collided head-on, five dead, six injured
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भखरवार मोड़ की बांधी के पास रविवार को सुबह करीब 11 साढ़े बजे डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मानिकपुर विधायक और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद हाईवे पर लगभग एक घंटे जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन



मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा निवासी देवनाथ ने बताया कि चाचा संतराम रैदास (41), गांव के ही बच्चा (45), भइयन उर्फ रजवा (38), रैपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी निवासी शांतिभान और दूधनाथ, बल्हौरा निवासी रामू साहू, कोनैन अली, हीरो अली, शिवरतन का डेरा निवासी दुर्गा के साथ बल्हौरा से मुस्लिम समुदाय की बरात में बैंड बजाने बांदा जिले के कालिंजर पिकअप से जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार मोड के पास पिकअप कर्वी की ओर से आ रही डीसीएम से सामने में टकरा गई। इससे पिकअप सवार रामू साहू और दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सवार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा डीसीएम चालक प्रतापगढ के कुंडा निवासी इमरान खान (35) व पहाड़ी निवासी सादिक अली (25) भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर मानिकपुर मऊ विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ जयकरण सिंह सहित रैपुरा, मऊ, बहिलपुरवा, राजापुर, पहाड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों वाहनों के अगले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता बहाल कराया। चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर संतराम, रजवा, इमरान, बच्चा को जिला अस्पताल और कोनैन अली को प्रयागराज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में संतराम और बच्चा को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में कोनैन अली ने दम तोड़ दिया। रजवा को भी जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।


एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संभवत पिकअप चालक को झपकी आ गई थी। इस कारण पिकअप दूसरी साइड में जाकर डीसीएम से भिड़ गई और दुर्घटना हुई। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed