फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

बंद रिफाइंड फैक्टरी में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

Thu, 12 Nov 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के राजेंद्रा से चिरौरा मार्ग स्थित बंद पड़ी रिफाइंड फैक्टरी में बुधवार भोर पहर आग लग गई। फैक्टरी के गार्ड की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। सात फायर टेंडरों से फोम व पानी की बौछार कर चार घंटे में आग काबू की गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आग से फैक्टरी में शेड व टैंक को नुकसान हुआ। करीब तीन लाख रुपये नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, लापरवाही से आग लगी।
विज्ञापन

चिरौरा मार्ग स्थित आरपी एडबल फैक्टरी है। लगभग छह माह से फैक्टरी बंद है। फिर से उत्पादन शुरू करने के लिए कुछ दिन पूर्व से प्लांट मेंटीनेंस का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार की भोर फिल्टर प्लांट के पास तेल लगे कपड़ों में अचानक आग लग गई। तेज लपटें व धुआं उठता देखकर सिक्योरिटी गार्ड मनोज ओझा ने शोर मचाया। अन्य गार्ड विनय, मनीश व महेंद्र भी पहुंच गए। आग देकर गार्डों में अफरा तफरी मच गई। मनोज ने फैक्टरी मालिक अजय अग्रवाल को जानकारी दी। फैक्टरी मालिक ने दमकल को सूचना दी। माती अग्निशमन केंद्र से दो फायर टेंडर लेकर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे और तेल की आग काबू करने के लिए फोम डलवाया। लगातार पानी की बौछार के बाद आग काबू नहीं होने पर तीन और फायर टेंडर मंगवाए गए।
विज्ञापन

कानपुर व एचपीसीएल गोगूमऊ से एक-एक फायर टेंडर लेकर कर्मी पहुंचे। सीओ सदर संदीप सिंह व कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल लेकर पहुंच गए। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग काबू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की वजह से आग लगी। आशंका है कि किसी कर्मी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकी। तेल लगे कपड़ों में आग लग गई। दमकल जवानों ने आग काबू कर दी। कोई हताहत नहीं हुआ है। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
- सुरेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
-
फैक्टरी बंद है। फिर से काम शुरू करने के लिए मेंटीनेंस का काम दिन में चल रहा था। आग अचानक लग गई। इससे लोहे की शेड व टैंक को नुकसान हुआ है। आकलन के बाद भी नुकसान की सही स्थिति पता लगेगी।

- अजय अग्रवाल फैक्टरी मालिक
बंद थी फैक्टरी, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
रनियां। बंद रिफाइंड फैक्टरी में आग लगी। आग भीषण थी। लोगों ने बताया कि फैक्टरी संचालित होती है और ऐसे में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारों के अनुसार रिफाइंड फैक्टरी के बगल में एक अन्य तेल फैक्टरी संचालित है। वहीं हाईवे के किनारे भी एक वनस्पति फैक्टरी का प्लांट चल रहा है। आग की आसमान छूती लपटों से अन्य फैक्टरी कर्मी सहमे रहे।
-

फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed