{"_id":"67f6b329e32dd860e5046227","slug":"absentee-soldier-from-hamirpur-dies-after-falling-from-train-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हमीरपुर से गैरहाजिर सिपाही की ट्रेन से गिरकर मौत, पत्नी की दवा लेकर आ रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हमीरपुर से गैरहाजिर सिपाही की ट्रेन से गिरकर मौत, पत्नी की दवा लेकर आ रहे थे वापस
Wed, 09 Apr 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:21 PM IST
सार
Kannauj News: सिपाही की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पत्नी की कानपुर से दवा लेकर वापस आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रामरूप सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर से गैरहाजिर सिपाही की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सिपाही पत्नी की दवा लेकर मंगलवार की रात को ट्रेन से वापस आ रहा था। बुधवार की सुबह जसोदा के पास रेलवे ट्रेक किनारे पर सिपाही का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज अंतर्गत गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी रामरूप सिंह उर्फ पिंकू (39) सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
वह कादरीगेट थाना क्षेत्र की आवास-विकास काॅलोनी में रह रहे थे। वर्ष 2019 में रामरूप पुलिस विभाग में पूर्व सैनिक के कोटे से सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में जनपद हमीरपुर में तैनात थे। वह कई माह से गैरहाजिर चल रहे थे। पत्नी ज्योति का कानपुर में इलाज चल रहा है। मंगलवार को रामरूप पत्नी की दवा लेने के लिए ट्रेन से कानपुर गए थे। रात को दवा लेकर ट्रेन से वापस आ रहे थे।
देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजन फोन लगाते रहे लेकिन रामरूप के फोन से कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। जसोदा चौकी के पास बुधवार की सुबह राहगीरों ने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जेब में मिले आईकार्ड से परिजनों को सूचना दी। पत्नी ज्योति, पुत्र प्रशांत, भाई शिव सिंह सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रामरूप का छोटा भाई विवेक सिंह भी सेना में नौकरी करता है। जसोदा चौकी इंचार्ज सुनील चौधरी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।