फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abdul and Abhishek lead GTV Warriors to victory

Kanpur News: अब्दुल और अभिषेक ने जीटीवी वॉरियर्स को जिताया

Sun, 07 Jun 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Abdul and Abhishek lead GTV Warriors to victory
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात खेला गया। इसमें जीटीवी वॉरियर्स ने पटेल प्रॉपर्टीज को 60 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अब्दुल रहमान और डॉ. अभिषेक चौहान इस जीत के मुख्य नायक रहे।
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर हुए इस दिन-रात के मुकाबले में जीटीवी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बनाए। अब्दुल रहमान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन का योगदान दिया। गौरव प्रताप सिंह 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। पटेल प्रॉपर्टीज की ओर से सुशील राय ने तीन विकेट लिए, जबकि विकास भारती को एक विकेट मिला। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज की टीम जीटीवी वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। वे 14.1 ओवर में केवल 96 रन पर सिमट गए। मनिंदर सिंह ने पटेल प्रॉपर्टीज के लिए सर्वाधिक 41 रन बनाए। जीटीवी वॉरियर्स की ओर से डॉ. अभिषेक चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। डॉ. चेतन सिंह ने भी एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के बाद एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। पूर्व रणजी खिलाड़ी संदीप पांडे ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए। इस अवसर पर कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीके मिश्रा ने कई महत्वपूर्ण पुरस्कार दिए। मनिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और राम सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अब्दुल रहमान ने जीता। फाइनल के मैन ऑफ द मैच डॉ. अभिषेक चौहान रहे। संडे लीग के व्यक्तिगत पुरस्कार संजय तिवारी और कौशल कुमार सिंह ने प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed