फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas's birthday party was to be held in Chitrakoot Jail

UP: चित्रकूट जेल में होने वाली थी अब्बास की बर्थडे पार्टी, तैयारी में जुटी थी पत्नी निखत तभी बिगड़ा पूरा खेल

Tue, 14 Feb 2023 04:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Feb 2023 04:24 PM IST
सार

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को अब्बास अंसारी व निखत के मिलन के दौरान जेल में गिफ्ट बांटने की योजन थी। आज वेलेंटाइन डे पर दोनों एक ही जेल में जरूर हैं लेकिन एक दूसरे को देखने के लिए भी तरसे।

विज्ञापन
Abbas's birthday party was to be held in Chitrakoot Jail
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी का जन्मदिन उनकी पत्नी निखत बानो ने 12 फरवरी को जेल में ही मनाने की योजना बनाई थी। इसे लेकर निखत और अब्बास ने पूरे जेल परिसर के मुख्य अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पार्टी की तैयारी थी, लेकिन इसके पहले ही शुक्रवार को उनके राज का भंडाफोड़ हो गया। 9 फरवरी की दोपहर को इसे लेकर कार्य योजना बनाते समय चित्रकूट जिले के डीएम एसपी ने सूचना पर जेल में छापा डाल दिया और निखत बानो को नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल, नगदी और पति को जेल से भगाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


अधूरी रह गई वेलेंटाइन डे पर मिलन की आस
इसके बाद वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को इनके मिलन के दौरान जेल में गिफ्ट बांटने की योजन थी। आज वेलेंटाइन डे पर दोनों एक ही जेल में जरूर हैं लेकिन एक दूसरे को देखने के लिए भी तरसे। जेल सूत्रों के अनुसार निखत ने जेल में मौजूद अन्य बंदियों व वार्डरों से पति को दूर से ही एक बार दिखाने की मांग की लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed