{"_id":"63eb647f807d5420ef098931","slug":"abbas-s-birthday-party-was-to-be-held-in-chitrakoot-jail-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चित्रकूट जेल में होने वाली थी अब्बास की बर्थडे पार्टी, तैयारी में जुटी थी पत्नी निखत तभी बिगड़ा पूरा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चित्रकूट जेल में होने वाली थी अब्बास की बर्थडे पार्टी, तैयारी में जुटी थी पत्नी निखत तभी बिगड़ा पूरा खेल
Tue, 14 Feb 2023 04:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:24 PM IST
सार
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को अब्बास अंसारी व निखत के मिलन के दौरान जेल में गिफ्ट बांटने की योजन थी। आज वेलेंटाइन डे पर दोनों एक ही जेल में जरूर हैं लेकिन एक दूसरे को देखने के लिए भी तरसे।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी का जन्मदिन उनकी पत्नी निखत बानो ने 12 फरवरी को जेल में ही मनाने की योजना बनाई थी। इसे लेकर निखत और अब्बास ने पूरे जेल परिसर के मुख्य अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पार्टी की तैयारी थी, लेकिन इसके पहले ही शुक्रवार को उनके राज का भंडाफोड़ हो गया। 9 फरवरी की दोपहर को इसे लेकर कार्य योजना बनाते समय चित्रकूट जिले के डीएम एसपी ने सूचना पर जेल में छापा डाल दिया और निखत बानो को नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल, नगदी और पति को जेल से भगाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अधूरी रह गई वेलेंटाइन डे पर मिलन की आस
इसके बाद वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को इनके मिलन के दौरान जेल में गिफ्ट बांटने की योजन थी। आज वेलेंटाइन डे पर दोनों एक ही जेल में जरूर हैं लेकिन एक दूसरे को देखने के लिए भी तरसे। जेल सूत्रों के अनुसार निखत ने जेल में मौजूद अन्य बंदियों व वार्डरों से पति को दूर से ही एक बार दिखाने की मांग की लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन