फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat Case, Jail superintendent, jailer and infamous warder arrested, so far eight have been arrest

Abbas&Nikhat: जेल अधीक्षक, जेलर और कुख्यात वार्डर गिरफ्तार, अब तक आठ हो चुके हैं अरेस्ट, जानिए आगे क्या होगा?

Sun, 05 Mar 2023 10:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी से निखत की मुलाकात कराने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी हुई है। एसआईटी ने जेल अधीक्षक, जेलर व चर्चित वार्डर को गिरफ्तार कर लिया है। इनको सोमवार को लखनऊ जेल भेजा जाएगा। वहीं, अब तक आठ गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat Case, Jail superintendent, jailer and infamous warder arrested, so far eight have been arrest
अब्बास और निखत मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल प्रकरण में आखिरकार जेल अधीक्षक के साथ जेलर व चर्चित वार्डर को जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे पहले ही इनसे पूछताछ कर जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने दो दिन के लिए संबद्ध वाले स्थल जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन

रविवार को डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व एक अन्य वार्डर से मिली जानकारी की कड़ियों को जोड़ा गया, तो आखिर में इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को लखनऊ जेल भेजा जाएगा। बता दें कि विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने पर उसकी पत्नी निखत बानो व चालक नियाज की जांच चल रही है।
विज्ञापन

इसमें जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के अलावा विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन पर जेल से भगाने की साजिश, मिलन के बदले महंगे गिफ्ट व नगदी लेना, रंगदारी मांगना, विदेशी मुद्रा की बरामदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी कर हुआ था खुलासा
जेल अधिकारियों पर आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से इन दोनों को जेल में एक अधिकारी के कक्ष में लगभग डेढ़ माह तक मिलाया गया। दस फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस प्रकरण का भंडाफोड किया था।

छह घंटे तक चली पूछताछ
एसआईटी की जांच पूछताछ नोटिस पर जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन से शुक्रवार को छह घंटे तक पूछताछ हुई थी। शनिवार को जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने यह कहकर लौटाया था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर बुलाया जाएगा।

तीनों के खिलाफ मिले हैं काफी सबूत
रविवार को डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व एक अन्य वार्डर से लगातार पूछताछ के बाद जो राज सामने आए उसमें इन अधिकारियों की भूमिका भी प्रमुख मिली। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के खिलाफ काफी सबूत मिलने और अन्य के बयानों की कड़ियों का मिलान करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीनों को लखनऊ जेल भेजा जाएगा
इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी ने करते हुए यह भी बताया कि सोमवार को इन्हें लखनऊ जेल पहुंचा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जेल अधीक्षक व जेलर से पूछताछ के बाद शनिवार को लौटाया गया था। अब उनकी गिरफ्तारी होने के बाद धीरे धीरे सारे राज सामने आ रहे हैं।

एसपी बोले- सोमवार को दी जाएगी जानकारी
यह तय  ही थी कि प्रमुख अधिकारियों की सहमति के बिना जेल में इतने दिनों तक कोई गैरकानूनी काम नहीं चल सकता। जेलर संतोष व वार्डर जगमोहन पर पहले भी कई आरोप लगे थे। इन तीनों की इस प्रकरण में पूरी भूमिका को लेकर एसपी ने कहा कि सोमवार को जानकारी दी जाएगी।

अब तक हुए आठ गिरफ्तार
इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले विधायक की पत्नी निखत बानो, उसका चालक नियाज को जेल भेजा गया। जांच में नया नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला का नाम सामने आया, उसे भी जेल भेजा गया। सपा नेता फराज खान व जेल कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।  अब जेल अधीक्षक, जेलर व वार्डर की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed