फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Abandoned girl found in a house, was living alone for five months, police said unable to tell anything

Kannauj: एक घर में मिली लावारिस बच्ची, पांच महीने से रह रही थी अकेले, पुलिस बोली- कुछ भी बताने में है असमर्थ

Thu, 18 May 2023 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 03:58 PM IST
सार

Kannauj News: बाल कल्याण समिति ने थाना इंदरगढ़ से स्पष्टीकरण भी मांगा है कि दंपती की ओर से लावारिस बच्ची की सूचना देने के बाद भी न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को जानकारी क्यों नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Abandoned girl found in a house, was living alone for five months, police said unable to tell anything
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में एक परिवार के यहां पिछले पांच माह से एक लावारिस बच्ची के रहने का मामला सामने आया है। चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर इसकी जानकारी मिली, तो टीम अलर्ट हो गई। गांव जाकर मामले का पता लगाया गया है। इंदरगढ़ पुलिस से भी जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन

दरअसल चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर किसी ने जानकारी दी कि इंदरगढ़ में एक 10 साल की बच्ची वहां रहने वाले फूल सिंह नाम के व्यक्ति के पास पिछले करीब पांच महीने से रह रही है। जानकारी मिलते ही संरक्षण अधिकारी विजय राठौर के साथ चाइल्ड लाइन टीम गांव पहुंचे और पड़ताल की।
विज्ञापन

टीम को फूल सिंह ने बताया कि कि ये बच्ची 30 जनवरी 2023 को उसके घर के बाहर खड़ी रो रही थी। बार-बार पूछने पर उसने अपना नाम गौरी बताया। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी। उसने इसकी लिखित सूचना थाना इंदरगढ़ में भी दी थी। बच्ची पता नहीं बता पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया
इसलिए थाने पर सूचना के बाद वह उसके चार बच्चों के साथ रहने लगी। टीम ने बच्ची व उसके संरक्षक को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। फूल सिंह ने समिति के सामने भी वही बात दोहराई। बच्ची को कोरोना व अन्य मेडिकल जांच की रिपोर्ट मिलने तक चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है।

समिति ने मांगा है थाना इंदरगढ़ से स्पष्टीकरण 
बाल कल्याण समिति ने थाना इंदरगढ़ से स्पष्टीकरण भी मांगा है कि दंपती की ओर से लावारिस बच्ची की सूचना देने के बाद भी न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को जानकारी क्यों नहीं दी गई। बच्ची के माता-पिता कि जानकारी न मिलने की हालत में बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार कानपुर के राजकीय बालिका गृह के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed