फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aasmaan me chhaye badli

आसमान में छाई रही बदली, हल्की धूप रही बेअसर

Tue, 19 Jan 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
aasmaan me chhaye badli
नबीपुर में ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सोमवार को आसमान में बदली छाई रही। दिनभर सर्द हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। कुछ अलाव जलाकर सर्दी दूर भगाते दिखे। कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप भी ठंड कम नहीं कर सकी।
विज्ञापन

सोमवार को हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर दक्षिण-पूर्व हो गई। हालांकि 3.7 किमी की गति से तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ी है। बदली की वजह से धूप न निकलने से मौसम बेहद सर्द रहा। सुबह से ही लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए। बुजुर्गों के लिए घरों में भी अलाव जलाए गए। महिलाएं बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही घरों से बाहर निकलीं। दोपहर में एक बजे के करीब हल्की धूप निकली। जिला अस्पताल परिसर में हल्की धूप के बीच पक्षी दाना चुगते दिखे। हालांकि हवा तेज चलने से धूप बेअसर रही शाम होने से पहले ही सर्दी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह कोहरा गिरने और मौसम सर्द बना रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

ठंड लगने से बच्ची की हालत बिगड़ी
रसूलाबाद। ठंड से जरा सी लापरवाही परेशानी बन सकती है। राना इटाहा गांव में ठंड की चपेट में आकर अवधेश कुमार की बेटी प्रियंका (9) की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में बदली से पाला का खतरा टला
सोमवार को आसमान में बदली छाई रहने को कृषि वैज्ञानिक अच्छे संकेत मान रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार व कृषि वैज्ञानिक अरविंद कुमार ने बताया कि बदली होने पर पाला नहीं गिरता है। उन्होंने कहा कि यदि आसमान साफ होता है तो पाला गिरने से दलहनी व आलू की फसल को नुकसान होता है। गेहूं की फसल को फायदा है। उन्होंने बताया कि आलू में पछेती झुलसा लग सकता है। इससे बचाव के लिए दवा का छिड़काव करना चाहिए।
----

हल्की धूप निकलने पर जिला अस्पताल परिसर में दाना चुगते पक्षी।

हल्की धूप निकलने पर जिला अस्पताल परिसर में दाना चुगते पक्षी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed