फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AAP MP Sanjay Singh Slams Government Over Prayagraj Student Meeting Row

UP: नौजवानों के पेट और पीठ पर छुरा मार रही भाजपा; हरदोई में सरकार पर बरसे आप सांसद संजय सिंह, दी चेतावनी

Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

Hardoi News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रयागराज में छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को रोकने की कोशिश को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh Slams Government Over Prayagraj Student Meeting Row
पत्रकार वार्ता में बोलते आप सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। लखीमपुर से वापस लौटते समय बुधवार देर रात हरदोई के लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन पहुंचे आप सांसद ने प्रयागराज में छात्रों के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम को रोकने की कोशिशों पर कड़ा आक्रोश जताया।

विज्ञापन

उन्होंने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' और 'खुली तानाशाही' करार दिया। संजय सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि इस देश और प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना और पेपर लीक होना अब अपराध नहीं रह गया है, लेकिन अगर कोई उस पर चर्चा करना चाहे तो उसे अपराधी बना दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का परिवार मानसिक त्रासदी में
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ पेपर केंद्र सरकार लीक करवाती है तो कुछ राज्य सरकार। उन्होंने सवाल उठाया कि साल 2017 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में कितने पेपर लीक हुए, इसकी गिनती की जाए। एक पेपर लीक होने से सिर्फ छात्र का भविष्य नहीं अंधकार में जाता, बल्कि उसका पूरा परिवार एक भयानक मानसिक त्रासदी और आर्थिक संकट से गुजरता है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले देश के नौजवानों के पेट और पीठ पर छुरा मारने का काम कर रहे हैं, जिससे आज का युवा अपनी नौकरी और भविष्य को लेकर गहरे अवसाद व अनिश्चितता में है।

विज्ञापन

चर्चा में जा रहे दो छात्रों को रास्ते में किया गिरफ्तार, नहीं दे पाए TGT की परीक्षा
संजय सिंह ने प्रयागराज की घटना का ब्योरा देते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि आशुतोष पांडेय और पंकज पांडेय नाम के दो युवक प्रयागराज में छात्रों की चर्चा और संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इन दोनों ही युवकों का टीजीटी (TGT) का पेपर था, लेकिन इस अवैध गिरफ्तारी के कारण वे अपनी परीक्षा भी नहीं दे पाए। आप सांसद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रयागराज में इस तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाले और चर्चा को रोकने वाले अधिकारियों को वे राज्यसभा सांसद के तौर पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रहे हैं।

पार्टियों को तोड़कर राज करना चाहती है भाजपा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में हो रही हालिया टूट और सियासी उठापटक के सवाल पर संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है; वह देश की तमाम विपक्षी पार्टियों को केंद्रीय एजेंसियों के दम पर तोड़-तोड़कर पूरे देश पर एकछत्र राज करना चाहती है। देश में विपक्ष को पूरी तरह खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस और बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के हरदोई जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed