फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   a youth arrested for collecting on the highway by becoming a fake SDM in Hamirpur 

UP: फर्जी एसडीएम बनकर हाईवे पर वसूली करता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

Fri, 17 Jun 2022 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jun 2022 12:16 PM IST
सार

भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में खुद को एसडीएम बताकर हाईवे पर वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। मौके से उत्तर प्रदेश सरकार और एसडीएम लिखी गाड़ी को बरामद किया गया है।
 

विज्ञापन
a youth arrested for collecting on the highway by becoming a fake SDM in Hamirpur 
फर्जी एसडीएम अंकित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में पुलिस ने मंडी गेट के पास चेकिंग कर वसूली कर रहे फर्जी एसडीएम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से उत्तर प्रदेश सरकार और एसडीएम का लोगो लगी बोलेरो गाड़ी और 5,400 रुपये बरामद हुए हैं। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन

बता दें कि थाना भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी के पास एक बोलेरो गाड़ी काफी समय से उत्तर प्रदेश सरकार और एसडीएम का लोगो लगाकर क्षेत्र में भ्रमण कर वसूली का कार्य कर रही थी। पुलिस को गुरुवार  रात मुखबिर से सूचना मिली कि गल्ला मंडी के पास हाईवे पर लाल नीली बत्ती जलाकर वसूली का काम किया जा रहा  है। 
विज्ञापन

इस पर कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार और फैक्टरी चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गाड़ी के पास पहुंचकर उसमें बैठे फर्जी एसडीएम से पूछताछ शुरू की, तो वह मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। युवक ने अपना नाम अंकित सिंह निवासी चकेरी कानपुर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

a youth arrested for collecting on the highway by becoming a fake SDM in Hamirpur 
बरामद हुई बोलेरा कार - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि पकड़े गए फर्जी एसडीएम ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागे चालक का नाम हिमांशु गुप्ता निवासी चकेरी कानपुर बताया है। युवक से 5,400 रुपए नगद और बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार,फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव, कांस्टेबल नवीन यादव , सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed