{"_id":"5b27f8774f1c1bb16e8b87f7","slug":"a-young-man-raped-by-sheltering-refuge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय देने का झांसा देकर युवक ने किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय देने का झांसा देकर युवक ने किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृत्ति
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 19 Jun 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर की ग्वालटोली में टेफ्को कॉलोनी से हटाई गई लड़की को आश्रय देने का झांसा देकर एक युवक ने रेप किया। इसके बाद घर में बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराई। सोमवार को पीड़ित लड़की उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची। पुलिस ने पिता, पुत्र और बहू के खिलाफ रेप, बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पिता और पुत्र की तलाश की जा रही है।
लड़की ने पुलिस को बताया कि टेफ्को कालोनी से हटाए जाने के बाद ग्वालटोली में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगी। करीब 15 दिन पहले ग्वालटोली निवासी शानू ने अपने घर में आश्रय देने और शादी करने का झांसा दिया। उसे अपने घर ले गया और कई दिन रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। फिर घर में बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराई।
उसके पिता रईस और पत्नी मुन्नी भी इस काम में शामिल रहे। सोमवार को वह किसी तरह शानू के घर से भाग निकली। थानाप्रभारी के मुताबिक लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।