फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man had a heart attack while bowling and died

Kanpur: गेंदबाजी करते समय युवक को पड़ा हार्ट अटैक, हाथ से छूटी गेंद और मैदान में गिरा, मौत

Sat, 14 Jan 2023 11:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 11:28 PM IST
सार

किदवईनगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में क्रिकेट खेलते समय हादसा हो गया। इसमें ओवर करते समय युवक के हाथ से गेंद छूट गई और मैदान पर ही गिर पड़ा। साथी उन्हें आननफानन कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A young man had a heart attack while bowling and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में गेंदबाजी करते समय हार्ट अटैक पड़ने से 32 साल के भानु शुक्ला की मौत हो गई। ओवर की तीसरे फेंकने के समय भानु के हाथ से गेंद छूट गई और वे मैदान पर ही गिर पड़े। साथी उन्हें आननफानन कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दबौली निवासी भानू शुक्ला एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। समाचार पत्र वितरक चाचा राजेश शुक्ला ने बताया कि भानू शनिवार सुबह करीब 12 बजे कंपनी के साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। गेंदबाजी के दौरान उसे अटैक पड़ गया।
विज्ञापन

साथी उसे कार्डियोलॉजी ले गए। करीब दो बजे एक साथी ने फोन कर घर वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे, इस बीच डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उसे सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए, पर यहां भी डॉक्टरों ने मृत होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भानू का भैरोंघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भानू के पिता संतोष शुक्ल बीआईसी से सेवानिवृत्त हैं और मां नम्रता गृहिणी हैं। पांच साल पहले भोगनीपुर निवासी आरती से उनकी शादी हुई थी। तीन वर्ष के जुड़वा बच्चे आद्विवक और आध्या हैं।

पहले भी क्रिकेट खेलते हुए 16 साल के किशोर की जा चुकी है जान
छह दिसंबर को भी इसी तरह की घटना हुई थी। बिल्हौर निवासी 16 साल के अनुज पांडेय की क्रिकेट खेलते समय रन लेते हुए हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई थी।

इन बातों का रखें ध्यान

  •  अगर किसी को कोरोना हुआ है, तो हार्ट की बेसिक जांचें करा लें।
  •  परिवार में किसी को अचानक हार्ट अटैक पड़ा है, तो 20 साल की आयु के बाद जांचें करा लें।
  • किसी प्रकार का नशा ठंड के मौसम में न करें।
  • ठंड में शरीर की क्षमता से अधिक मेहनत न करें, इससे हार्ट पर दबाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed