फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A woman hanged herself after not being able to get her jewellery made, her husband had gone to graze buffaloes

Fatehpur: जेवर न बनवाने से क्षुब्ध महिला ने लगाया फंदा, भैंस चराने खेत गया था पति, जांच में जटी पुलिस

Sun, 30 Jun 2024 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Jun 2024 02:17 PM IST
सार

Fatehpur News: थाना चांदपुर के मदरी में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका जेवर न बनवाने से क्षुब्ध थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
A woman hanged herself after not being able to get her jewellery made, her husband had gone to graze buffaloes
fatehpur suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में थाना चांदपुर के मदरी में महिला रस्सी के फंदा में झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों के आने के बाद पति की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम को शव भेजा। वंदना (24) पत्नी पियूष यादव घर में आंगन के बरामदे में अपनी बहन काजल (14) और भांजा अर्पित के साथ दोपहर में सो रही थी।

विज्ञापन

पति भैंस चराने खेत गया था। दोपहर लगभग दो बजे काजल और अर्पित जग गए।  उनका वंदना नहीं दिखी, आंगन की तरफ दरवाजे बंद थे। दोनों ने शोर मचाया, पड़ोसी और पति आंगन से कूदकर अंदर आए। कमरे की धन्नी में रस्सी से वंदना का शव लटकता देखा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची। बताया गया कि वंदना पति से जेवर बनवाने की मांग कर रही थी। उसकी मांग न पूरी होने पर क्षुब्ध होकर जान दे दिया। थानाध्यक्ष बेचेलाल प्रसाद ने बताया कि ससुरालवालों के आने के बाद पति की तहरीर पर देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed