{"_id":"6a1c394969fb2a1c16028ab5","slug":"a-volunteer-circulated-an-objectionable-photo-of-a-woman-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का कत्ल: शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं, मांग पूरी करने से इन्कार करने पर आपत्तिजनक फोटो कीं वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे का कत्ल: शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं, मांग पूरी करने से इन्कार करने पर आपत्तिजनक फोटो कीं वायरल
Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
सार
Etawah News: सेवादार ने महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दीं। तस्वीरें खींचकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा के एक गुरुद्वारे में लंबे समय से रह रहे सेवादार एक महिला को धोखे में रखकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच कर काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। मांग पूरी करने से इन्कार करने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह विधवा है और अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ रहती है। शहर के एक गुरुद्वारे में राजस्थान का मूल निवासी सेवादार हर्षप्रीत काफी समय से रह रहा है। आरोप है कि हर्षप्रीत ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसे झांसे में लेकर उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद वह लगातार तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अनुचित मांग करने लगा और ब्लैकमेल करने लगा।

Trending Videos
पीड़िता के मुताबिक जब उसने आरोपी की मांगों को पूरा करने से साफ मना कर दिया तो आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दीं। फोटो वायरल होने के बाद से घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है और वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। आरोपी यहीं नहीं रुका वह पीड़िता की नाबालिग बच्चियों को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और उन्हें अगवा करने की धमकी दे रहा है जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सेवादार हर्षप्रीत के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना व ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।