फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A tanker full of mustard oil overturned by climbing the divider in Banda

Banda: डिवाइडर पर चढ़कर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-बर्तनों में भरकर ले गए लोग

Fri, 21 Oct 2022 07:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Oct 2022 07:59 PM IST
सार

नरैनी कस्बा में कानपुर-सतना रोड पर सरसों के तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर से बह रहा तेल कई लोग बर्तनों में भरकर ले गए। वहीं, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर  कोई संकेत नहीं लगे हैं। इससे बाहरी गाड़ी चालक इसी तरह के हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन
A tanker full of mustard oil overturned by climbing the divider in Banda
सरसों के तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी कस्बा में कानपुर सतना हाईवे पर सरसों के तेल से भरा टैंकर ड्राइवर से बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।  ड्राइवर व खलासी बाल बाल बचे और मौके से भाग निकले। टैंकर से तेल बहता देख कई लोग बर्तनों में भरकर ले गए।

विज्ञापन

कानपुर से मध्य प्रदेश के सतना जा रहा सरसों के तेल से भरा टैंकर बांदा मार्ग पर नरैनी कस्बा के पास ड्राइवर से बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। टैँकर के बारे में चालक व खलासी ने कुछ भी बताने से इनकार किया।
विज्ञापन

वहीं टैंकर पलटने से तेल बहता देख कई लोग अपने बर्तनों में भरकर ले गए। चालक ने किसी तरह लोगों को रोक कर लीकेज को रोका। जिस जगह दुर्घटना हुई है। वहां से फोरलेन सड़क की शुरुआत होती है। इसके पहले सड़क छोटी है।  यहां कोई संकेत नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाहरी गाड़ी चालक इसी तरह के हादसे का शिकार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि टैंकर पलटने से तेल रोड पर बहने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। नरैनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी किसी ने उनसे कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed