फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A sudden fire broke out in a moving van on the highway in Mahoba

आग का गोला बनी वैन: हाईवे पर चलती वैन में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, एक घंटे ठप रहा आवागमन

Sun, 04 Dec 2022 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 12:57 PM IST
सार

श्रीनगर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार देर रात एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई। चालक ने वैन से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन देखते ही देखते वैन जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
A sudden fire broke out in a moving van on the highway in Mahoba
हाईवे पर जलती वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा गांव के पास चलती मारूति वैन आग का गोला बन गई। चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। हाईवे पर जल रही वैन को देखकर वाहन दोनों ओर खड़े हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी कामता सोनी शनिवार की रात मारूति वैन से महोबा स्थित मकान जा रहे थे। तभी हाईवे पर बरा  गांव के पास चलती मारूति वैन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटों के बीच घिरे चालक कामता ने बीच सड़क पर ही गाड़ी रोक दी और खिड़की से कूदकर जान बचाई। हाईवे पर धू-धूकर जल रही मारूति वैन को देखकर वाहन चालक सड़क के दोनों ओर 100 मीटर पहले ही रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रात के समय जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे। इंजन हीट होने पर वैन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed