फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A series of faults due to rain, 936 complaints received

Kanpur News: बारिश से लगी फाॅल्ट की झड़ी, 936 शिकायतें आईं

Fri, 31 Oct 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A series of faults due to rain, 936 complaints received
कानपुर। बारिश की वजह से गुरुवार को शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। फाॅल्ट की झड़ी लग गई। दो स्थानों पर पेड़ की डाल टूटकर लाइन पर गिरने से तो दो स्थानों पर एचटी लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर 936 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 605 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। सीएसए सबस्टेशन से तिवारीघाट फीडर की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। गोविंदनगर के मलिकपुरम फीडर की बिजली गार्डिंग लाइन टूटने से सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। परमपुरवा सबस्टेशन से जाने वाली हाईटेंशन लाइन दो जगह टूटने से दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। फेथफुलगंज क्षेत्र में एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से सुबह 11:50 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा बिनगवां, काकादेव, बर्रा, शास्त्रीनगर, सीसामऊ चौराहा, चीनापार्क, नाला रोड सबस्टेशन की बिजली घंटों बाधित रही। दिनभर बिजली विभाग की गैंग फाॅल्ट बनाने के लिए दाैड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed