फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A procession was held on the occasion of the Prakash Parv of Guru Ramdas, a diwan will be organized today at Motijheel

Kanpur News: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा, मोतीझील में आज सजेगा दीवान

Mon, 26 Oct 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A procession was held on the occasion of the Prakash Parv of Guru Ramdas, a diwan will be organized today at Motijheel
कानपुर। गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को रंजीत नगर स्थित गुरुद्वारे से श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई और गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के साथ निकले नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। रास्ते भर बोले सो निहाल के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में दशमेश शस्त्र दल के नौजवानों और रंजीत अखाड़ा के बच्चों ने करतब दिखाए। मीरी पीरी बाल सखा के बच्चों ने गुरु रामदास रखो शहनाई का कीर्तन किया, जबकि बैंड पर गुरबाणी का गायन हुआ। ज्ञानी मदन सिंह और परमजीत कौर का जत्था भी कीर्तन करता चला। शोभायात्रा रंजीत नगर से मरियमपुर चौराहा, कबाड़ी मार्केट, संत नगर, न्यू बसंत चौराहा और गुमटी नंबर पांच चौराहे से होते हुए रात आठ बजे गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में संपन्न हुई।
विज्ञापन


अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि मंगलवार को मोतीझील में दीवान सजेगा, जिसमें दिल्ली के जगजीत सिंह बबीहा और शिमला के गुरप्रीत सिंह कीर्तन करेंगे। सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि एक लाख संगत के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई है। सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, कुलबीर सिंह महाजन, जसवीर सिंह मल्होत्रा, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह चड्ढा, अमरदीप सिंह, कुलदीप कौर, नीना, शरणजीत कौर सोनी और मनप्रीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed