{"_id":"62b3048ed12fff22db5a9478","slug":"a-one-month-old-newlywed-turned-out-to-be-four-months-pregnant-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक माह पहले हुई थी शादी, चार माह के गर्भ से होने पर ससुराल वालों ने छोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक माह पहले हुई थी शादी, चार माह के गर्भ से होने पर ससुराल वालों ने छोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 22 Jun 2022 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:18 PM IST
सार
राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहित महिला के एक माह के विवाह के बाद चार माह के गर्भ से होने की हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर ससुरालीजन उसे मायके में छोड़ गए। इसके बाद महिला ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में शादी के एक माह बाद विवाहिता के चार माह के गर्भ से होने की जानकारी पर ससुरालियों में हड़कंप मच गया। वहीं, नवविवाहिता ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए उसके घर पहुंच जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मामला राठ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक गांव निवासी महिला ने बताया पड़ोसी गांव के युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस सब से बेखबर पिता ने उनकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। मई माह में उनका विवाह हुआ था। शादी के एक माह बाद ही उनके गर्भवती होने की जानकारी पर ससुराली उन्हें मायके छोड़ आए। प्रेमी से शादी का दबाव बनाया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है प्रेमी गर्भपात कराने की बात कह रहा है, जिससे नाराज महिला ने मंगलवार देर शाम प्रेमी के घर पहुंच जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस आरोपी के पिता को कोतवाली ले गई। वहीं, कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया महिला गर्भवती होने के कारण मायके आ गई थी। आरोप से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।