{"_id":"5dccf79b8ebc3e5b133a316d","slug":"a-man-eat-poison-in-patara-police-chauki-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: शिकायत का निस्तारण न होने से परेशान ग्रामीण ने पुलिस चौकी में खाया जहर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: शिकायत का निस्तारण न होने से परेशान ग्रामीण ने पुलिस चौकी में खाया जहर, मचा हड़कंप
Thu, 14 Nov 2019 12:19 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
गिरजाशंकर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के पतारा पुलिस चौकी में बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके अचेत देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेज दिया गया।
कस्बा पतारा निवासी मजदूर गिरजाशंकर तिवारी का आरोप है कि उसके मकान के पास खाली पड़ी जमीन पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
एक अक्टूबर को उसने घाटमपुर तहसील के समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। फूलबाग (कानपुर) में भी पत्नी-बच्चों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने पेश हुआ था। फिर भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इसी बात से क्षुब्ध होकर गिरजाशंकर ने बुधवार की शाम पुलिस चौकी पतारा में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। चौकी इंचार्ज पतारा हरिशंभू सिंह ने बताया कि गिरजा शंकर ने चौकी परिसर में जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। वह चौकी के बाहर अचेत पड़ा था।