फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A huge fire broke out in a flour mill, causing losses worth lakhs

Kanpur News: आटा मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Wed, 16 Jul 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a flour mill, causing losses worth lakhs
जसवंतनगर। जारीखेड़ा स्थित श्रीराम एग्रो आटा मिल मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक मिल में रखा गेहूं, बारदाना, मशीन की मोटरें समेत लगभग 60 से 70 लाख तक का सामान जल गया था।
विज्ञापन


सत्य प्रकाश निवासी मोहल्ला लोहामंडी की जारीखेड़ा में आटा मिल है। मिल के एक हिस्से में सुबह लिंटर पड़वाने का काम चल रहा था। इस बीच लगभग 10 बजे मिल में आग लग गई। उसी समय मिल पहुंचे मालिक सत्यप्रकाश ने दमकल को सूचना दी। सूचना पर करीब 11 बजे इटावा से दो और सैफई से एक दमकल की गाड़ी भेजी गई।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों के करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिल से धुआं उठता देखकर पूरे कस्बे में आग की ही चर्चा होती रही। सत्यप्रकाश के अनुसार, करीब डेढ़ हजार गेहूं से भरे कट्टे जिनकी कीमत लगभग 25-30 लाख रुपये है, ढाई लाख खाली बोरे, बारदाना, मोटरें आदि समेत लगभग 60 से 70 लाख का सामान जलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान और प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को पूछताछ में सत्यप्रकाश ने बताया कि इस आटा मिल में ब्रांड के नाम से पैकिंग होती है। यहां 12 से अधिक लोग कार्यरत हैं। बताया कि मिल के एक हिस्से में लिंटर पड़ने का काम चलने की वजह से मिल में काम नहीं चल रहा था।



पीड़ित सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी फैक्ट्री तक आने वाला रास्ता कच्चा और गड्ढ़ा युक्त है। आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी आ तो गई थी लेकिन कच्ची सड़क में बारिश के बीच एक गाड़ी फंस गई। ऐसे में उसे आने में ही बहुत देर लग गई। यदि सड़क सही होती तो दमकल की एक गाड़ी सबसे पहले आ जाती और नुकसान कम होता। एफएसओ सुभाष चौधरी ने बताया कि एक गाड़ी कच्चे रास्ते में कुछ देर के लिए फंसी थी लेकिन कुछ देर में निकलने के बाद टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed