फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   a girl was raped by trapping her in a love trap in Hamirpur, pressured her to convert by making obscene videos

Hamirpur Crime: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म...अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण, जानें पूरा माजरा

Wed, 15 Mar 2023 10:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Mar 2023 10:17 PM IST
सार

मौदहा थाना क्षेत्र में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
a girl was raped by trapping her in a love trap in Hamirpur, pressured her to convert by making obscene videos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बा निवासी एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण कर उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसने बताया कि जिस पर उसने पुत्री को रिश्तेदार के यहां छोड़ आया। पिछले 13 मार्च को जब उसकी पुत्री कस्बे आई, तो आरोपी अपने साथी के साथ बड़े चौराहे से उसकी पुत्री का अपहरण कर बांदा के अतर्रा ले गया। जो वहां पुलिस को देखकर पुत्री को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
 
उन्होंने बताया कि अतर्रा पुलिस की सूचना पर वह अपनी पुत्री को घर लेकर आया। बताया कि आरोपी लगातार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाता है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed