फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A dumper crushed two bike riders on the highway, both died.

Kanpur News: हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Mon, 11 May 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A dumper crushed two bike riders on the highway, both died.
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर फ्लाईओवर पर रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सचेंडी के कटरा भैंसोर निवासी विजयशंकर का बेटा सागर कमल (22) और सुरेश कुमार का बेटा आलोक कमल (23) गांव में आसपास ही रहते हैं। परिजन के अनुसार दोनों कैंट में स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड थे। बताया कि दोनों की ड्यूटी सुबह पांच बजे से शुरू होती थी इसके चलते वह एक ही बाइक से रोजाना ड्यूटी जाते थे। रोज की तरह रविवार तड़के भी 4:30 बजे दोनों बाइक से निकले।
विज्ञापन

हाईवे से होते हुए वह लोग जैसे ही चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर फ्लाईओवर पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मारी और रौंदते हुआ भाग निकला। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों हेलमेट लगाए हुए थे लेकिन वाहन की टक्कर से हेलमेट दूर छिटककर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सागर के परिवार में मां मंजो देवी, बहनें ऋचा कमल और सोनल हैं। वहीं चार भाइयों में सागर, रौनक, अभिषेक, शिवा तीसरे नंबर का था। इसी तरह आलोक के परिवार में मां गुड्डन, बहन बबली और एक बड़ा भाई सोनू है। बेटे के सिर से निकलते रक्त को देखकर जहां आलोक के पिता सुरेश फूट-फूटकर बिलखने लगे वहीं, सागर के पिता विजयशंकर बेसुध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed