फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A bus full of devotees overturned on the highway, the driver dozed off, one died and 20 were injured

Auraiya Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर पलटी, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, एक की मौत और 20 घायल

Tue, 22 Aug 2023 08:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 08:19 AM IST
सार

Auraiya News: सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। कुछ घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A bus full of devotees overturned on the highway, the driver dozed off, one died and 20 were injured
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा कस्बे से 60 श्रद्धालुओं  को लेकर वृंदावन धाम मथुरा जा रही प्राइवेट बस औरैया कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर गांव के पास हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

महिला की मौत और कई लोगों के गंभीर घायल होने पर कोहराम मचा रहा। दुर्घटना की जानकारी पर सीओ सिटी, एसडीएम समेत कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। बस में सवार श्रद्धालुओं के अनुसार सोमवार रात 10 बजे फतेहपुर जिले के खागा से प्राइवेट ट्रेवल्स बस 60 सवारियों को लेकर मथुरा, वृंदावन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चार बजे के करीब बस जैसे ही औरैया कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर गांव के सामने पहुंची, तभी चालक ने संतुलन खो दिया। बस लहराते हुए सड़क पर पलट गई। बस में सवार शकुंतला (50) पत्नी कृपाल सिंह निवासी मीसा, थाना थरियांव फतेहपुर की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस को सड़क से हटवाया गया है
वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बस को सड़क से हटवा कर मार्ग साफ किया। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अखिलेश कुमार ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।

हादसे में यह हुए घायल
सड़क हादसे में प्रवांशी (17), नंदलाल (65), वीरमती (40), सुनीता (35), केवट सिंह (50), रतीश (60), केशवती (40), हीरामनी (60), सावित्री (40), रामकली (50), शिवरानी (70), छिद्दू (65), कुलावती (60), हीरामणी (45), जगजीत (40), रमेश (40), रामरानी (62 घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed