फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A bag fell from a machete in the house, a bullet was fired from a pistol, Woman died

Kanpur: घर में दुछत्ती से गिरा झोला, तमंचे से चली गोली...महिला की मौत, परिजनों ने साफ कर दिया था खून

Tue, 21 May 2024 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 May 2024 03:54 PM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ क्षेत्र के हीरागंज बद्रीप्रसाद के हाता में घर में सफाई के दौरान झोला नीचे गिरा। इससे उसमें रखे तमंचे से गोली चल गई और महिला की मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा और खोखा बरामद किया है। 

विज्ञापन
A bag fell from a machete in the house, a bullet was fired from a pistol, Woman died
मृतका की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ के हीरागंज स्थित घर में सोमवार सुबह सफाई के दौरान दुछत्ती से गिरे झोले में रखे तमंचे से फायर हो गया। हादसे में गोली महिला की नाभि के नीचे जा लगी। परिजन उसे हैलट लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजन पहले डॉक्टरों को सरिया लगने की बात कहते रहे। आशंका होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर से तमंचा व एक खोखा बरामद किया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और अवैध शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हीरागंज बद्रीप्रसाद का हाता निवासी संजय यादव बिजली मिस्त्री है। मूलरूप से जौनपुर निवासी संजय करीब एक दशक से ससुराल में पत्नी मनीषा (35), बेटे आकृतिक और बेटी रितिका के साथ रह रहे हैं। घर वालों ने बताया कि सोमवार सुबह मनीषा छोटी बहन काजल से दुछत्ती की सफाई करवा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी
जैसे ही काजल ने लोहे के सामान से भरा झोला नीचे फेंका, उसमें धमाका हो गया और मनीषा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। पति संजय अपने साले विशाल के साथ मनीषा को लेकर हैलट पहुंचा। इलाज के दौरान पता चला कि मनीषा की नाभि के नीचे गोली लगी है। इसके चलते डॉक्टरों ने स्वरूपनगर पुलिस के जरिये सीसामऊ पुलिस को जानकारी दे दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस हैलट पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

घटनास्थल पर पोंछा लगाकर साफ कर दिया था खून
सीसामऊ के हीरागंज बद्रीप्रसाद में महिला को गोली लगने की वारदात पर पर्दा डालने के लिए परिवार ने पूरा तानाबाना बुन लिया था। घटनास्थल पर पोछा लगाकर खून को साफ कर दिया था। वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खोखा कारतूस को कबाड़ वाले स्थान पर फेंक दिया गया था, ताकि किसी की नजर तमंचे व कारतूस पर न पड़ सके। इतना ही नहीं महिला को सरिया लगने की बात परिजनों ने डॉक्टरों को बताई थी, लेकिन महिला के पेट में गोली घाव देख डॉक्टर ने पुलिस को खबर दे दी, जिससे मामला खुल गया।

डॉक्टर सूचना नहीं देते, तो न खुलता मौत का राज
उधर, घटनास्थल पर जब फॉरेसिंक टीम पहुंची और उसने घटनास्थल का बेंजाडिन टेस्ट किया तो खून के धब्बे उभर कर सामने आ गए। जांच के दौरान तमंचा व खोखा भी बरामद हो गया। पुलिस अफसरों ने कहना है कि मृतका का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की संस्तुति की गई है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमंचा और खोखा बरामद किया है। प्रकरण में गैर-इरादतन हत्या और अवैध शस्त्र अधिनियम की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।  -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed