फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बूथों में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

बूथों में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय पालीटेक्निक कानपुर से भारी अव्यवस्था के बीच मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। भीषण धूप, गर्मी में पीने के पानी इंतजाम नहीं रहा। धूप से बचने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिकों को बस, ट्रक के छांव का सहारा लिया। इस कारण प्रदूषण विभाग के कर्मचारी तर्की अहमद बेहोश होकर गिर पड़े। उनका ब्लड शुगर बढ़ गया था। आनन-फानन में उन्हें ड्यूटी से मुक्त कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। ड्यूटी से परेशान दो महिलाएं रोनी लगीं। इसी तरह कई अन्य कर्मचारियों के गश खाकर गिरने की शिकायत कंट्रोल रूम को मिली है। देररात तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां सुबह 6 बजे से राजकीय पालीटेक्निक में एकत्रित हुईं। सबसे पहले कानपुर नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) उपलब्ध कराई गईं। इन्हें सील कराकर बताया गया कि वोटिंग शुरू होने से पहले मॉक पोल जरूरी है। पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ही मॉक पोल कराए जाएंगे। पार्टियों की रवानगी के समय भी कई पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय और तृतीय नदारद रहे। इनके नाम माइक से पुकारे गए। फिर भी उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद रिजर्व से ड्यूटी लगाकर पोलिंग पार्टियां भेजी गई। इनमें शामिल कई पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिकों ने खुद को बीमार बताते हुए चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मांगी, लेकिन अधिकारियों ने टाल दिया। कई महिला कर्मचारी ऐसी रहीं, जो दुधमुंहे बच्चों के साथ चुनाव ड्यूटी करने पहुंची थीं। नगर पालिका परिषद बिल्हौर, घाटमपुर की पोलिंग पार्टियां भी राजकीय पालीटेक्निक से रवाना हुई हैं। हालांकि मतदान सामग्री संबंधित नगर पालिका क्षेत्र से मिली है। शिवराजपुर, बिठूर नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां भी देरशाम तक पहुंच गई हैं। एडीएम सिटी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देररात तक सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। इसकी रिपोर्ट जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दे दी है। राजकीय पालीटेक्निक में भीड़ ज्यादा थी, इसलिए दिक्कत हुई है। जो कर्मचारी बीमार थे, उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट

यह व्यवस्था पहलीबार
नगर निगम का चुनाव पहलीबार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराया जाएगा। इसे लेकर 12,450 ईवीएम मंगाई गई हैं। इसमें 5250 कंट्रोल यूनिट और 7200 बैलेट यूनिटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे से वोटिंग होगी। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए ही शाम के वोटिंग की समयसीमा एक घंटे बढ़ाई गई है।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र के 21 लाख से ज्यादा मतदाताओं को वोटर स्लिप मुहैया कराया गया है, जिसके सहारे वह वोट डाल सकेंगे।

हर केन्द्र पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां बूथ लेबल अफसर बैठेंगे। वह मतदाता सूची में नाम देखकर मतदाता को बताएंगे। इससे वोटिंग आसान हो जाएगी।

-------------------
इनसेट
-------------------
कानपुर नगर निगम
वार्ड 110
मतदान केन्द्र 570
बूथ 1978
पोलिंग पार्टियां 1978
--------

बिल्हौर नगर पालिका परिषद
वार्ड 25
मतदान केन्द्र 8
बूथ 25
पोलिंग पार्टियां 25
--------
घाटमपुर नगर पालिका परिषद
वार्ड 25
मतदान केन्द्र 11
बूथ 33
पोलिंग पार्टियां 33
---------
बिठूर नगर पंचायत
वार्ड 10
मतदान केन्द्र 5
बूथ 10
पोलिंग पार्टियां 10
-----------
शिवराजपुर नगर पंचायत
वार्ड 11
मतदान केन्द्र 4
बूथ 11
पोलिंग पार्टियां 11
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed