फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मिस्ड कॉल से पूरा परिवार बन सकता भाजपा सदस्य

मिस्ड कॉल से पूरा परिवार बन सकता भाजपा सदस्य

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र और मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर पूरे परिवार के लोग सदस्य बन सकते हैं। मिस्ड कॉल के बाद मांगी गई डिटेल में एक, दो, तीन करके परिवार के लोगों के नाम भर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि सदस्य बनने को पार्टी की ओर से दिए गए नंबर पर मिस्ड काल करना है। मिस्ड काल करने के बाद डिटेल मांगी जाएगी। इसमें क्रम नंबर भी आते रहेंगे। उसी क्रम नंबर पर परिवार के सदस्यों के नाम लिख सकते हैं। उसी पर उनको सदस्यता नंबर भी मिल जाएगा। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने बादशाही नाका में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से मिलकर उनको भाजपा का सदस्य बनाया। क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा नेताओं का स्वागत भी किया। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी , राकेश सोनकर, रविंद्र पाटनी, डा. श्याम बाबू गुप्ता, भूपेंद्र त्रिपाठी, सुनील बजाज, चिंता सिंह चंदेल, राकेश तिवारी, सत्येंद्र पांडेय, रघुराज सरन गुप्ता, दीपक सिंह, कौशल किशोर दीक्षित, विनोद शुक्ला, पूनम कपूर, प्रमिला पांडेय, जगदीश तिवारी, सरोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



इनसेट
सदस्यता प्रमुख बनाया गया
भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने महिला मोर्चा की सदस्य पूनम कपूर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के किशन लाल सुदर्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा के सलीम बेग, युवा मोर्चा के रवींद्र प्रताप सिंह और सामाजिक न्याय मोर्चा की डॉ. बीना आर्या को सदस्यता प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed