फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपा सरकार ने दी जनता को राहत

भाजपा सरकार ने दी जनता को राहत

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्यों का सम्मेलन पीएसएम महाविद्यालय के पास आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व वरिष्ठ भाजपाइयों ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की। वहीं भाजपा सरकार के चंद दिनों में देश को मिली सफलता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की सदस्यता को और गति प्रदान करने के लिए सम्मेलन का आयोजन कराया है। आम जनता भी यह जान चुकी है कि भाजपा ही देश का भविष्य उज्जवल कर सकती है। चंद दिनों की मोदी सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिए। जिनका परिणाम जनता के सामने आया। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से परिचय कराया। सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने सभी मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों को एक-एक कर विशेष सदस्यता अभियान का हाल जाना। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि कांग्रेस हो या क्षेत्रीय पार्टियां चाहें वह समाजवादी पार्टी अथवा बसपा यह सारी पार्टियां परिवारवाद को लेकर एक दूसरे का तो विरोध करती हैं, पर खुद परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। सिर्फ भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ताओं को ऊंचे पदों दायित्वों का आभास कराती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, कल्यान सिंह, आशू दुबे, वीर सिंह भदौरिया, विक्रम त्रिपाठी, देवेंद्र देव, शैलेंद्र प्रताप, सदरुल हसन, पवन त्रिवेदी, अजय वर्मा, दीपशिखा, संध्या शर्मा, नीरज मेहरोत्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, छोटू यादव, दीपू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के नेतृत्व में सुबह से ही तिर्वा क्रासिंग पर स्टाल लगाकर सदस्यता शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों की तादात में पहुंचे लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन मंत्री ओमप्रकाश व पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर तरुण चंद्रा, रामेंद्र त्रिवेदी, विनय प्रजापति, सौरभ मिश्रा, नरेंद्र दोहरे, रामशंकर मिश्रा, रजनीश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed