{"_id":"38-201495","slug":"Kanpur-201495-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हथियाने को हुई चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन हथियाने को हुई चौकीदार की हत्या
Kanpur
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सचेंडी में शुक्रवार रात फार्म हाउस के चौकीदार नंदराम यादव (65) की हत्या पांच बीघा जमीन हथियाने के लिए की गई। पुलिस तफ्तीश में यह पता चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से तिल्ली फटने और अधिक रक्तस्राव को मौत की वजह माना गया। सिर में भी दो चोटें मिली लेकिन वह ज्यादा गहरी नहीं थीं। इधर, पुलिस ने आरोपियों की छूटी दोनों बाइक के मालिक का पता लगा लिया। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। थानाध्यक्ष लखन यादव ने बताया कि नंदराम के भतीजे जय कुमार यादव की तहरीर पर सौतेले भाई श्रीराम, भतीजों सर्वेश, बृजेश, राजू पासी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि राजू पासी को माना जा रहा है कि इसने हत्या में या तो रकम तय की होगी या फिर जमीन के लालच में वारदात में शामिल हुआ है। बकौल थानाध्यक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीमें लगाई गई हैं।
अविवाहित नंदराम यादव सिंहपुर सचेंडी में रहते थे। चकरपुर मंडी के पास इनकी पांच बीघा (मूल्य करोड़ों मूल्य की) जमीन है। यह ओरिएंट रिसोर्ट के आगे एक उद्यमी के फार्म हाउस में चौकीदार थे। शुक्रवार रात साइकिल से फार्म हाउस जाते वक्त रास्ते में एक बाइक ने टक्कर मारी और अगवा कर लिया। हत्या के बाद शव को दो बाइकों से रेलवे ट्रैक पर फेंकने जा रहे थे। इसे हादसा का रूप देने की मंशा थी। पर, बाइक की लाइट से किसानों को शक हो गया। ललकारने पर आरोपी दोनों बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बाइकों को थाने लाकर पड़ताल शुरू हुई। पता चला कि नंदराम के पिता और मां दोनों ने दो-दो शादी की थी। नंदराम पांच बीघा जमीन के मालिक थे। सौतेले भाई जमीन हथियाने के लिए दबाव डाल रहे थे। मंशा भांपकर नंदराम ने जमीन बेचने की जुगत शुरू कर दी थी। इधर, एक बाइक सचेंडी कस्बा निवासी राजेश पासी की निकली। यह अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस ने पकड़ा तो इन्होंने बताया कि बाइक मेरा साला राजू पासी लेकर गया था। इससे ज्यादा कुछ नहीं जानता। दूसरी बाइक सचेंडी कस्बा निवासी विशाल सिंह की निकली। पुलिस इन्हें भी थाने ले आई है, हालांकि इनसे रात तक कुछ खास सुराग हासिल नहीं हुआ।