{"_id":"38-201091","slug":"Kanpur-201091-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"टच मी टच मी फेम मोनाली मचाएंगी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टच मी टच मी फेम मोनाली मचाएंगी धमाल
Kanpur
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ‘अमर उजाला’ और पीएसआईटी की प्रस्तुति मोनाली ठाकुर लाइव इन कॉन्सर्ट 11 अक्तूबर को होगा जिसमें ‘टच मी टच मी फेम’ मोनाली धूम मचाएंगी। भौंती स्थित पीएसआईटी के आडिटोरियम ग्राउंड होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। मोनाली और उनकी टीम गीत-संगीत की प्रस्तुति देगी। उनके आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। प्रवेश सिर्फ आमंत्रण पत्र के जरिए ही होगा।
शनिवार शाम 7 बजे से कॉन्सर्ट में मोनाली और उनकी टीम धमाल मचाएगी। यह सिलसिला देररात तक चलता रहेगा। मोनाली वही गायिका हैं, जो कि फिल्म ‘रेस’ के गीत ... जरा-जरा टच मी टच मी पर लोगों को झूमा चुकी हैं। फिल्म ‘लुटेरा’ का मशहूर गाना ... संवार लूं संवार लूं भी मोनाली ने गाया है। वह बंगला फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। देश, विदेश में तमाम स्टेज शो करके वाहवाही बटोरी है। गाना संवार लूं संवार लूं के लिए अवार्ड भी मिल चुका है। पीएसआईटी के स्टूडेंट्स भी उत्साहित हैं। इस प्रोग्राम में पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह और वाइस चेयरमैन निर्मला सिंह का विशेष सहयोग है। हास्पिटैलिटी पार्टनर विजय इंटर कांटीनेंटल होटल खलासी लाइन हैं। एक्सिस हांडा साकेत नगर और फजलगंज के निदेशक जेएस अरोड़ा ने भी विशेष सहयोग दिया है। प्रोग्राम का संयोजन ह्यूज एंड वाइव्स के अनिल भाटिया करेंगे।
फ्रेशर्स पार्टी का रंग भी जमेगा
कानपुर। मोनाली ठाकुर लाइव इन कॉन्सर्ट से पहले 11 अक्तूबर को ही पीएसआईटी की फ्रेशर्स पार्टी होगी। इसकी तैयारी स्टूडेंट्स ने शुरू कर दी है। अब डांस, ड्रामा का रिहर्सल कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रो. एके सक्सेना और कोआर्डिनेटर डॉ. अंशुमन त्यागी ने बताया कि फ्रेशर्स पार्टी के दौरान बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए के 200 स्टूडेंट्स सम्मानित किए जाएंगे। इन सभी ने बढ़िया मार्क्स हासिल करने के साथ ही अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है।