{"_id":"38-185814","slug":"Kanpur-185814-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआर पर रक्षा मंत्री से वार्ता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआर पर रक्षा मंत्री से वार्ता आज
Kanpur
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। रक्षा प्रतिष्ठानों में विदेशी निवेश के मुद्दे पर सोमवार को प्रतिरक्षा मजदूर संघ के पदाधिकारी दोपहर एक बजे रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मिलेंगे। इस दौरान वे एफडीआई के अलावा न्यू पेंशन स्कीम और डीए मर्जर समेत तमाम मुद्दों पर बात करेंगे। संघ के संगठन मंत्री साधू सिंह और मंत्री मुकेश सिंह ने बताया कि वार्ता में रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश का मुद्दा अहम रहेगा। रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मांग की जाएगी कि तकनीकि हस्तांतरण के जरिए एफडीआई की सीमा 26 से लेकर अधिकतम 49 फीसदी रखी जाए। वह भी उन उत्पादों में जिन्हें सौ फीसदी आयात किया जाता है। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरे जैसी कोई बात नहीं रहेगी। इसके अलावा मृतक आश्रितों की भर्ती, 50 फीसदी डीए मर्जर आदि मुद्दे भी वार्ता में अहम रहेंगे।
विज्ञापन