{"_id":"38-185803","slug":"Kanpur-185803-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन करें एक बार, पाए स्कालरशिप हर बार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन करें एक बार, पाए स्कालरशिप हर बार
Kanpur
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। स्कालरशिप के लिए अब स्टूडेंट्स को एक बार ही फार्म भरना होगा और जब तक वह कॉलेज में है स्कालरशिप मिलती रहेगी। यह व्यवस्था नए सत्र से लागू हो जाएगी। पुरानी व्यवस्था में हर सत्र में स्टूडेंट्स को स्कालरशिप फार्म भरना पड़ता था। इसमें कई छात्र छटनी का शिकार हो जाते थे। शनिवार को शासन की बैठक में समाज कल्याण विभाग को मिले इस निर्देश से जनपद के पांच लाख स्टूडेंट्स को लाभ होगा।
क्या है नया नियम
स्कालरशिप के लिए जो छात्र एक बार आवेदन करेगा या जो अभी तक जो कर चुके हैं, उन्हें अगली बार के लिए सिर्फ पूर्व में मिली स्कालरशिप को कालेज को दिखानी होगी। कालेज की जिम्मेदारी होगी कि उस स्टूडेंट्स का पूरा डाटा निकालकर उसे समाज कल्याण विभाग को भेजे। यह सारी प्रक्रिया आनलाइन होगी।
पहले आवेदन कर चुके स्टूडेंट्स का तैयार होगा डाटा
पूर्व में जिन स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, उनके दूसरे वर्ष की स्कालरशिप के लिए पहली अगस्त से 30 सितंबर तक डाटा तैयार किया जाएगा। यह पूरा काम कालेज प्रशासन को करना है। इसी दौरान छात्रों को स्कालरशिप भी देने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद एक सितंबर से नए आवेदन फार्म आनलाइन भरे जाएंगे। नए आवेदनों फीस 30 दिसंबर तक उनके खाते में पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
कोट...
शासन की बैठक में स्कालरशिप देने की प्रक्रि या में बदलाव किए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स को बिना किसी परेशानी के फीस मिल सके । नई व्यवस्था के तहत कालेजों को अधिक जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
लाखों छात्रों की कब सुनोगे सरकार
पिछले तीन साल से आवेदन के बावजूद कई लाख छात्रों को आज तक स्कालरशिप नहीं मिल पाई है। शासन ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं किया है। अकेले पिछड़ा वर्ग से जुड़े करीब 35 हजार छात्र हैं, जो रोजाना विभागों का चक्कर काट रहे हैं। स्कालरशिप नहीं पाने वाले अधिकांश छात्र अपनी पढ़ाई भी पूरी कर चुके हैं, अब फीस के लिए उनकी मार्कशीट अटक गई है। इसके लिए वे कभी कालेज तो कभी सरकारी विभागों का चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।