{"_id":"38-185698","slug":"Kanpur-185698-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरी में यात्रियों ने कोच बंद कर वेंडरों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरी में यात्रियों ने कोच बंद कर वेंडरों को धुना
Kanpur
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। जम्मू से कानपुर आ रही मुरी एक्सप्रेस में शनिवार को ठंडा पानी बताकर गरम बोतल बेचने पर वेंडर का यात्री से विवाद हो गया। वेंडरों ने एकजुट होकर दबाव बनाना चाहा तो यात्रियों ने गेट बंद कर उन्हें पीटा। सेंट्रल पर उन्हें जीआरपी के हवाले करने के लिए उन्हें पकड़ कर लाया जा रहा था, लेकिन मौका मिलने पर वे कोच से कूद कर भाग निकले।
घटना दोपहर की है। सीआईएसएफ में तैनात किदवई नगर निवासी आलोक राजपाल, उनके साथी गुनेश ने बताया कि वे लोग जम्मू से ट्रेन के जनरल कोच में बैठे थे। रास्ते में एक वेंडर ने 20 रुपए में पानी की बोतल दी, लेकिन इसका पानी ठंडा नहीं था। वेंडर के पास न वर्दी थी, न ही बैच। उसने बोतल बदलने से भी इंकार कर दिया। पैसा लौटाने को कहने पर वह भिड़ गया। उसने फोन कर अन्य कोचों में सामान बेच रहे अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। वेंडरों की दबंगई देख कोच के यात्रियों ने विरोध किया। गेट बंद कर उनकी पिटाई की।
यात्री इन वेंडरों को जीआरपी के हवाले करने सेंट्रल ला रहे थे। ट्रेन स्टेशन के बिल्कुल नजदीक रेंग रही थी। तभी वेंडर हाथ छुड़ाकर प्लेटफार्म के दूसरी तरफ कूद कर भाग निकले। यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को पूरा प्रकरण बताया। आलोक ने बताया कि वह रेलवे में परिवाद दर्ज कराएंगे।