{"_id":"38-185586","slug":"Kanpur-185586-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद - मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद - मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन
Kanpur
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। गर्मी में यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच दो स्पेशल वीकली ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नवीन बाबू ने बताया कि ट्रेन नंबर 04115 इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच 20 जून से 25 जुलाई के बीच हर शुक्रवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04116 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से इलाहाबाद के बीच 21 जून से 26 जुलाई के बीच हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04115 शुक्रवार दोपहर 3:05 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। दस मिनट का स्टॉपेज रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04116 शनिवार सुबह 10:50 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन