फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जागरूक बनो जीतो पुरस्कार -7

जागरूक बनो जीतो पुरस्कार -7

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हर आमोखास को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए 14 जून को स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के मौके पर ‘अमर उजाला’ आज से एक क्विज शुरू कर रहा है। क्विज 13 जून तक चलेगी। इसमें रक्त से संबंधित दो आसान वैकल्पिक सवाल रोज पूछे जाएंगे। पाठक सवालों के चार वैकल्पिक जवाबों में से सही जवाब पर टिक लगाएं। रक्तदान को प्रोत्साहित करने वाला कोई स्लोगन लिख सकते हों तो लिखें, क्विज में भाग लेने के लिए स्लोगन लिखना अनिवार्य नहीं है। पूरी तरह से भरे हुए फार्मेट की कटिंग कर हमारे दफ्तर 89 गवर्नमेंट इण्डस्ट्रियल इस्टेट, अतुल महेश्वरी मार्ग, कालपी रोड या साउथ सिटी में किदवई नगर चौराहे के पास स्थित दफ्तर के ड्राप बाक्स में शाम 5:00 बजे तक भेजें। फार्मेट की फोटोकापी भरकर भेजी जा सकती हैं। ईमेल पर भी जवाब पर भी भेजे जा सकते हैं। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। एक से अधिक सही प्रविष्ट (जवाब) आने पर विजेताओं का चयन रोज शाम को लाटरी के जरिए किया जाएगा। रिजल्ट प्रतिदिन प्रकाशित किए जाएंगे। पुरस्कार 14 जून को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रश्न - ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ महादानी अभियान से स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं पर क्या असर पड़ा?
उत्तर - ए - रक्तदान बढ़ा
बी - रक्तदान घटा
सी - कोई फर्क नहीं पड़ा
डी - रक्तदान जस का तस रहा

सवाल - रक्तदान के बाद रक्तदाता को पीने के लिए क्या दिया जाता है?
उत्तर - ए - पानी
बी- ओआरएस/फ्रूटी
सी - कोई दवा
डी - कुछ भी नहीं


12 जून के अंक में प्रकाशित क्विज के पहले सवाल, ‘अमर उजाला फाउंडेशन’े महादानी अभियान से शहर में रक्तदान पर क्या असर पड़ा? इसका सही जवाब है - ‘रक्तदान बढ़कर पहले से दो गुना हो गया। इसी तरह दूसरे सवाल, एक बार रक्तदान करने के बाद न्यूनतम कितने दिन में दोबारा रक्तदान किया जा सकता है? इसका सही जवाब है - 90 दिन।
विज्ञापन


12 जून के विजेताओं के नाम :
प्रथम पुरस्कार - अनुष्का गौतम पुत्री श्याम सुंदर गौतम
द्वितीय पुरस्कार - गीता रावत पुत्री स्वर्गीय राजाराम चौधरी
तृतीय पुरस्कार - रमेश चंद्र टंडन पुत्र स्वर्गीय बीसी टंडन
सांत्वना पुरस्कार - राधा कुशवाहा पुत्री नंदराम कुशवाहा, नितिन कुमार पुत्र गया प्रसाद, देवल मिश्रा पुत्र अशोक कुमार मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed