{"_id":"38-148284","slug":"Kanpur-148284-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीटी में सब फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीटी में सब फर्जी
Kanpur
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (एनटीटी) सेंटरों की जांच कर रही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की टीम ने पूरे मामले को धोखाधड़ी माना है। 37 एनटीटी सेंटरों की जांच के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करके टीम ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट में फर्जीवाड़े में नई दिल्ली और कानपुर की चार स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) को दोषी ठहराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन संस्थाओं ने भ्रामक प्रचार-प्रसार करके एनटीटी सेंटर खोले और मनमानी फीस वसूलकर सर्टिफिकेट बांटे। डायट प्रिंसिपल ने बताया कि आधिकारिक रिपोर्ट शुक्रवार तक संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंप दी जाएगी, फिर रिपोर्ट डीएम और कमिश्नर को भेजकर कार्रवाई की रूपरेखा तय की जाएगी।
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) की मान्यता के बिना एनटीटी सेंटर चलाए जाने और फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया था। इसे लेकर डीएम समीर वर्मा ने संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर डायट प्रिंसिपल डॉ. पीके उपाध्याय की टीम ने शहर के 37 एनटीटी सेंटरों पर जाकर जांच-पड़ताल की। जो सेंटर खुले मिले, उनकी मान्यता एनसीटीई से नहीं है। ये सभी नई दिल्ली की एनसीटी संस्था से मान्यता होने का हवाला देकर सर्टिफिकेट दे रहे हैं, जो मान्य नहीं है। जिन एनटीटी सेंटरों को नोटिस देकर फैकल्टी, सुविधा-संसाधनों, मान्यता का ब्योरा मांगा गया था, उनमें से ज्यादातर के जवाब नहीं आए हैं। डायट प्रिंसिपल ने बताया कि कई एनटीटी सेंटर संचालक ताला बंद करके चले गए हैं लेकिन सेंटरों की मान्यता का ब्योरा एनसीटीई की वेबसाइट पर नहीं है। इसके अलावा एनटीटी का फर्जी सर्टिफिकेट देने का पूरा खेल एनजीओ का है, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका नई दिल्ली की आल इंडिया अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजूकेशन संस्था की है। इस संस्था ने प्रदेश के कई शहरों और कई अन्य राज्यों में एनटीटी सेंटर खोल रखे हैं।
यहां के एनटीटी सेंटर फर्जी
मरियमपुर पब्लिक स्कूल, डीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, बृहस्पति महिला महाविद्यालय, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज हरजेंदर नगर और गोविंद नगर, सेंट जोसफ लाल बंगला, दशमेष एनटीटी सेंटर एयरफोर्स स्टेशन रोड, अल्फा सर्किल एयरफोर्स स्टेशन कैंपस, उदय विद्या भवन रामादेवी, महाराजपुर के आक्सफोर्ड और मां शारदा एनटीटी सेंटर, एचडीएच कॉलेज मैकराबर्टगंज, इंटरनेशनल एजूकेशन सेंटर बेनाझाबर, एसएनसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक, पूर्णादेवी खन्ना इंटर कॉलेज, आदर्श जूनियर हाईस्कूल शास्त्री नगर, लाल बहादुर शास्त्री शास्त्रीनगर आदि।
विज्ञापन
इन एनजीओ के नाम आए
आल इंडिया अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजूकेशन नई दिल्ली, अखिल भारतीय प्रेम देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान कानपुर, आल इंडिया शिवम एजूकेशन सोशल एंड वुमेन ट्रेनिंग सोसाइटी, दशमेष एनटीटी।