फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   यूनिवर्सिटी की उप परीक्षा समिति भंग

यूनिवर्सिटी की उप परीक्षा समिति भंग

Sun, 18 Aug 2013 05:36 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 18 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के रेग्युलर एग्जाम 2012-13 में 103 कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़े जाने की उड़नदस्तों की गोपनीय रिपोर्ट लीक होने और जांच में हीलाहवाली पर परीक्षा समिति की उप समिति को भंग कर दिया गया है। शनिवार को कुलपति प्रो. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही सभी 103 कॉलेजों को नकल के पुख्ता प्रमाण मिलने पर उनके सेंटर बदलने की चेतावनी दी गई है। नकल साबित होने पर इन कॉलेजों के एग्जाम अनुदानित कॉलेजों में करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के रेग्युलर एग्जाम 2012-13 में 103 कॉलेजों में सामूहिक नकल कराने की बात सामने आई थी। यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिस मिलने पर कॉलेजों ने अपने जवाब दिए थे, जिसका अध्ययन करने के लिए उप परीक्षा समिति बनाई गई थी। जिसके सचिव और प्रस्तुतकर्ता अधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार राजबहादुर थे। सदस्यों में डॉ. नंदलाल, डॉ. मृदुला, डॉ. आशा रानी राय और डॉ. जितेंद्र दास शामिल थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी समिति की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं आई है जबकि उड़नदस्तों की रिपोर्ट सेल्फ फाइनेंस कॉलेजाें तक पहुंच गई थी। इस पर कानपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (कूटा) ने काफी हंगामा किया था और कुलपति से मिलकर रिपोर्ट लीक होने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा रखा गया, जिस पर समिति ने उप समिति को भंग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed