{"_id":"38-139275","slug":"Kanpur-139275-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसए पहुंचे स्टूडेंट का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए पहुंचे स्टूडेंट का हंगामा
Kanpur
Updated Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रस्तावित काउंसलिंग को लेकर मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सैकड़ों स्टूडेंट पहुंच गए लेकिन काउंसलिंग की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई। इससे नाराज स्टूडेंट ने हंगामा किया। नारेबाजी करके आरोप लगाया कि 25 जून से प्रस्तावित काउंसलिंग के स्थगित किए जाने की सूचना नहीं दी गई। इस कारण कई स्टूडेंट आ गए। वहीं, कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अब काउंसलिंग दो जुलाई से होनी है। इसकी सूचना वेबसाइट, समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन